PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में नेशनल हाईवे पर चंद्रावती के पास एक ट्रक फ्लाईओवर से बेकाबू होकर नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। हादसे में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। घटना रीरीको थाना क्षेत्र के चंद्रावती फ्लाईओवर पर हुई। ट्रक चालक का नियंत्रण अचानक हट गया, जिससे ट्रक हाईवे के डिवाइडर को तोड़ता हुआ सर्विस रोड पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय सर्विस रोड पर कोई पैदल यात्री या अन्य वाहन मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
हाईवे रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही रीको पुलिस और हाईवे रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने टूटी हुई डिवाइडर रेलिंग की मरम्मत का काम शुरू किया। जोधपुर निवासी चालक मनोहर ने बताया कि वह जोधपुर से जीरा भरकर गुजरात की ऊंझा मंडी जा रहा था। जोधपुर से रवाना होने के लगभग 5 घंटे बाद चंद्रावती फ्लाईओवर के पास उसका ट्रक से नियंत्रण हट गया।
मनोहर के हाथ में मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल, क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने और उसमें लदे सामान को दूसरे ट्रक में स्थानांतरित कर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

