• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मनचले से परेशान युवती झील में कूदीः बोली-मानसिक रूप से टॉर्चर कर रहा, इसलिए जान देने पहुंची

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 30, 2026
in Local
0
मनचले से परेशान युवती झील में कूदीः बोली-मानसिक रूप से टॉर्चर कर रहा, इसलिए जान देने पहुंची

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर की कालयाना झील में गुरुवार सुबह एक युवती ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और गोताखोरों ने युवती को डूबने से बचा लिया। पुलिसकर्मियों ने सीपीआर दिया, जिसके बाद मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवती एक मनचले से परेशान थी। जो मानसिक रूप से टॉर्चर कर रहा है। मामला राजीव गांधी नगर थाने का है।दरअसल, सुबह करीब 10:30 बजे कायलाना झील पर तैनात पुलिस की कालिका यूनिट की कॉन्स्टेबल रूपा, सुगर, संगीता और अनु को अचानक झील से किसी के गिरने और डूबने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए पास ही मौजूद गोताखोरों को आवाज लगाई। तभी स्पीड बोट कंपनी के मैनेजर सुरेश मेवाड़ा ने टीम को अलर्ट किया। गोताखोर मदन सिंह, भागीरथ, नारायण और वेलाराम ने देखा कि एक युवती पानी में डूब रही है। वह किनारे से काफी दूर है।

स्पीड बोट से पहुंचे, दो गोताखोरों ने लगाई छलांग

दूरी अधिक होने के कारण गोताखोर तुरंत स्पीड बोट लेकर मौके पर पहुंचे। युवती को डूबता देख गोताखोर भरत चौधरी और मदन सिंह ने पानी में छलांग लगा दी। युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पानी से बाहर लाने पर कालिका यूनिट के पुलिस स्टाफ ने बिना समय गंवाए युवती को सीपीआर दिया। इससे युवती को होश आ गया। इसके बाद उसे पानी पिलाकर किनारे पर बैठाया गया।

युवती को बाहर निकालने के बाद राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह को घटना की जानकारी दी। एसएचओ ने युवती की स्थिति पूछी और तुरंत अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। बाद में युवती को एमडीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।किनारे बैठकर मोबाइल पर बात कर रही थी…

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- स्पीड बोट्स पाइंट से कुछ दूरी पर लड़की फोन चलाते हुए दिखी थी, जैसा अमूमन नजर आता है। इसलिए किसी ने उस पर ज्यादा गौर नहीं किया। इस दौरान वो किसी से मोबाइल पर बात भी कर रही थी। बाद में वो पानी के झरने की तरफ कब पहुंची, उसके छलांग लगाने के बाद ही इसका पता चला।

होश आने पर बताया- ‘एक लड़के ने कर रखा है टॉर्चर’

युवती को पूरी तरह होश आने के बाद पुलिस ने उससे सुसाइड की कोशिश का कारण पूछा तो उसने बताया कि एक लड़का उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। मानसिक रूप से टॉर्चर कर रहा है। उसकी इसी प्रताड़ना से तंग आकर और परेशान होकर उसने अपनी जान देने जा रही थी।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया-घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी जुटाकर पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि युवती को परेशान करने वाला कौन है। कहां का मामला है। पूरी पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Previous Post

खांबल में आंबेडकर जी की प्रतिमा खंडित मामले में एसपी ने बदला जांच अधिकारी

Next Post

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास से जुड़े विविध मुद्दों पर की चर्चा

Next Post
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास से जुड़े विविध मुद्दों पर की चर्चा

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास से जुड़े विविध मुद्दों पर की चर्चा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page