फालना- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी को पीहर छोड़ने आया था, 8 दिन बाद भाई का था विवाह
PALI SIROHI ONLINE
फालना-पाली जिले के बाली क्षेत्र में फालना-खिमेल रेल मार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। जिससे पूरे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। ट्रेन की चपेट में आने से बाली निवासी अर्जुन जोगी (28) की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।7 मई को अर्जुन के भाई की शादी थी
पुलिस ने बताया-अर्जुन एक दिन पहले ही अपने छोटे भाई राहुल के पाठ मुहूर्त में शामिल हुआ था, जहां घर में खुशियों का माहौल था। 7 मई को राहुल की शादी होनी थी और पूरा परिवार जश्न की तैयारियों में जुटा हुआ था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि अगले ही दिन यह खुशियां हमेशा के लिए छिन जाएंगी।पत्नी को छोड़ने ससुराल गया था
घटना के अनुसार अर्जुन अपने ससुराल खिमेल गया था। पत्नी को छोड़कर लौटते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही फालना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खुडाला के सरकारी अस्पताल की मोच्र्युरी में रखवाया।
पिता का हो चुका निधन
परिवार पहले से ही दुखों का सामना कर रहा था, क्योंकि अर्जुन के पिता मालाराम का कुछ समय पहले ही निधन हो चुका है। अब बड़े बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।

