• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में 12 बाइक चुराने वाली गैंग पकड़ी, 2 गिरफ्तारः दिन में रेकी करते, रात में मास्टर चाबी से तोड़ते थे ताले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 28, 2026
in Local
0
जालोर में 12 बाइक चुराने वाली गैंग पकड़ी, 2 गिरफ्तारः दिन में रेकी करते, रात में मास्टर चाबी से तोड़ते थे ताले

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 12 बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। कार्रवाई एसपी शैलेन्द्रसिंह इंदोलिया के निर्देश पर बागोड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार- 17 अप्रैल को प्रार्थी इम्तियाज खां निवासी जालोर, हाल बागोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अप्रैल को उसकी दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। इस पर थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सहायता ली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मीठोडा (बालोतरा) निवासी वरियाम खां (22) और आसू खां (26) को दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपियों ने एक दर्जन वारदातों का खुलासा किया। गिरोह का एक अन्य सदस्य पहाडुखां उर्फ इकबालखां फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

मास्टर की से तोड़ते थे लॉक

पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह दिन में दुकानों और घरों के बाहर खड़ी बाइकों की रेकी करता था। रात के समय ‘मास्टर की’ (नकली चाबी) की मदद से हैंडल लॉक तोड़कर पलक झपकते ही वाहन चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस अब आरोपियों से चोरी की गई अन्य बाइकों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Previous Post

आमलिया में श्री उज्जैन मामा जी मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन निकली कलश यात्रा व शाम को होगी भजन

Next Post

जान की परवाह किये बगैर आग बुझाने वाले अग्निशमन कार्मिको से मिले जिला कलक्टर, किया सम्मान,  बहादुरी के जज्बे को बताया अनुकरणीय व प्रेरणास्पद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page