• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज में गोवंश के शव के अवशेष मिलने से आक्रोशः आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 28, 2026
in Local
0
शिवगंज में गोवंश के शव के अवशेष मिलने से आक्रोशः आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-सिरोही जिले के शिवगंज कस्बे में गौ संरक्षण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाने के कुछ ही घंटों बाद एक गोवंश के शव के अवशेष मिले है।

यह घटना सोमवार देर रात संतोषी नगर क्षेत्र में हुई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे संतोषी नगर में गोवंश के शव के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल एनिमल हेल्प रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी।आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी

सूचना मिलते ही एनिमल हेल्प रेस्क्यू टीम के संस्थापक महिपाल रावल अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और गोवंश के शव के अवशेष को सुरक्षित रखवाया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

महिपाल रावल ने बताया कि इस संबंध में शिवगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और वे जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Previous Post

सिरोही-अधिकारी की कार से डेढ़ लाख की नकदी बरामद: ACB ने की कार्रवाई, रिश्वत वसूली के आरोपों की जांच तेज

Next Post

कवराडा मे गुलाबदासजी महाराज की जीवित समाधी स्थल पर 2 दिवसीय भव्य मेला आयोजन 8 और 9 मई को, तैयारीया शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page