• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-अधिकारी की कार से डेढ़ लाख की नकदी बरामद: ACB ने की कार्रवाई, रिश्वत वसूली के आरोपों की जांच तेज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 28, 2026
in Local
0
सिरोही-अधिकारी की कार से डेढ़ लाख की नकदी बरामद: ACB ने की कार्रवाई, रिश्वत वसूली के आरोपों की जांच तेज

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-सिरोही ACB ने सोमवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग के श्रम कल्याण अधिकारी हर्षदीप सिंह गिल की अनुबंधित कार से 1 लाख 50 हजार रुपए की संदिग्ध नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई आबूरोड से सिरोही आते समय की गई, जब अधिकारी अपने कार्यालय के कनिष्ठ सहायक विकास कुमार के साथ विभागीय वाहन में थे।

ACB की सिरोही इकाई ने जोधपुर उप महानिरीक्षक पुलिस के पर्यवेक्षण में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन को सिरोही में रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे एक रैग्जीन बैग से पॉलीथीन में लिपटी हुई 500-500 रुपए के नोटों की 3 गड्डियां मिलीं, जिनकी कुल राशि 1.50 लाख रुपये थी।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कैश जब्त

अधिकारियों से जब इस राशि के संबंध में पूछताछ की गई, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद ACB ने पूरी नकदी जब्त कर ली और मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ACB इंस्पेक्टर कुइयाराम ने बताया कि ब्यूरो को पहले से सूचना मिली थी कि श्रम कल्याण अधिकारी और विभाग का एक अन्य कर्मचारी आबूरोड की औद्योगिक इकाइयों से अवैध रूप से रिश्वत की रकम वसूल कर श्रम विभाग की अनुबंधित कार से सिरोही ला रहे हैं। इसी सूचना के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई।कार्रवाई से मंचा हड़कंप

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश और उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के निकट पर्यवेक्षण में अब बरामद राशि के स्रोत, औद्योगिक इकाइयों से संभावित अवैध वसूली और इसमें शामिल अन्य कर्मचारियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

ACB की इस कार्रवाई के बाद श्रम विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे समय से चल रही कथित अवैध वसूली की चर्चाओं को भी बल मिला है।

Previous Post

चांगवा में भजन संध्या व महाप्रसादी का आयोजन

Next Post

शिवगंज में गोवंश के शव के अवशेष मिलने से आक्रोशः आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page