• April 26, 2026

पाली-कार की टक्कर से बाइक सवार पति- पत्नी, बेटी घायलः घायलों का बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी, CCTV फुटेज से जांच में जुटी पुलिस

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी घायल हो गई। तीनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार- शनिवार को पाली के सूरजपोल निवासी केसाराम पुत्र मांगीलाल अपनी पत्नी बसंती देवी और बेटी लक्षिता के साथ बाइक पर गुंदोज से पाली आ रहे थे।

रिलायंस मॉल के पास उनकी बाइक को पास से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गए।

तीनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां इलाज के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You cannot copy content of this page