पाली-पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्करः हादसे में दोनों घायल, वृद्ध के हाथ-पैर में आई चोटे, बाइक सवार के चेहरे पर आई चोट
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। हादसे में वृद्ध के हाथ-पैर में और बाइक सवार के चेहरे पर चोटे आई।जानकारी के अनुसार पाली के सदर थाना क्षेत्र के रामपुरा विजयनाडी में शनिवार शाम को रामपुरा विजयनाडी निवासी 71 साल के दुर्गाराम पुत्र खीमाराम पैदल जा रहे थे।
इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 71 साल के दुर्गाराम सहित बाइक सवार पाली के गुरलाई मार्ग निवासी अय्यूब खान पुत्र इशाक खान भी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया। वृद्ध के परिजनों ने बाइक सवार पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

