विजोवा फाटक ओवरब्रिज पर हादसा: मोटरसाइकिल सवार घायल, तूफान गाड़ी चालक फरार
PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
विजोवा फाटक ओवरब्रिज पर हादसा: मोटरसाइकिल सवार घायल, तूफान गाड़ी चालक फरार
रानी। विजोवा फाटक ओवरब्रिज पर सोमवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल और तूफान गाड़ी के बीच टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत रानी पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तूफान गाड़ी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। फरार वाहन का नंबर RJ24TA2880 बताया जा रहा है।
घायल की पहचान चेनाराम पुत्र पेमाराम चौधरी, निवासी आकड़ा वास, रानी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मोटर साईकल स्प्लेंडर प्लसRJ 22ZS7845 है

