• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रामपुरा ग्राम में विकसित भारत विकसित राजस्थान अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन, कही पस्ताव पारित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के रामपुरा ग्राम पंचायत में विकसित भारत विकसित राजस्थान अभियान के तहत ग्राम पंचायत रामपुरा में प्रशासक कैलाश गरासिया की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में वार्ड पंचों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा अब तक करवाए गए विकास कार्यों तथा वर्तमान में चल रहे कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत नए कार्यों को स्वीकृत करवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस पर पंचायत द्वारा मनरेगा कार्यों को स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अलावा, कई लंबित कार्यों को पूरा करने की दिशा में भी निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी रजतसिंह चौहान, पूर्व वार्ड पंच प्रतिनिधि मानाराम भील, लसाराम गुंदासरी, भैराराम भारला, माधोसिंह गरासिया, तिजोदेवी, नैनुदेवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिला शक्ति मौजूद रही।

Previous Post

सुंधा माता रोप-वे पर रेस्क्यू का मॉक ड्रिलः चार यात्रियों के फंसने की बनाई गई स्थिति, NDRF और SDRF ने किया रेस्क्यू

Next Post

विजोवा फाटक ओवरब्रिज पर हादसा: मोटरसाइकिल सवार घायल, तूफान गाड़ी चालक फरार

Next Post

विजोवा फाटक ओवरब्रिज पर हादसा: मोटरसाइकिल सवार घायल, तूफान गाड़ी चालक फरार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page