• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुंधा माता रोप-वे पर रेस्क्यू का मॉक ड्रिलः चार यात्रियों के फंसने की बनाई गई स्थिति, NDRF और SDRF ने किया रेस्क्यू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल;-जालोर जिले के सुंधा पर्वत स्थित सुंधा माता मंदिर के रोप-वे पर शुक्रवार को एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य रोप-वे में यात्रियों के फंसने जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना था।

मॉक ड्रिल के दौरान रोप-वे में चार यात्रियों के फंसने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही रोप-वे संचालन को तुरंत बंद किया गया और बचाव अभियान शुरू किया गया।एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू का प्रदर्शन

अतिरिक्त जिला कलेक्टर भीनमाल डॉ. पूजा सक्सेना के नेतृत्व में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और मेडिकल टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव कार्य किया। टीमों ने आधुनिक उपकरणों और तकनीकों का उपयोग करते हुए फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन किया।

रस्सी और रैपलिंग तकनीक से उतारे गए यात्री

अभ्यास के दौरान शीट रैपलिंग, रस्सी और सीट हार्नेस की मदद से यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारने की प्रक्रिया दिखाई गई। इसके साथ ही मौके पर घायलों को प्राथमिक उपचार देने, उन्हें स्थिर करने और सीपीआर देने का भी अभ्यास किया गया।

आपातकालीन सेवाओं का समन्वय भी परखा गया

ड्रिल में अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और आपातकालीन सेवाओं के समन्वय का भी परीक्षण किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार, उपखंड अधिकारी प्रीती चक, उप पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह इंदा, तहसीलदार नीरज कुमारी, बीसीएमओ डॉ. प्रशांत और थानाधिकारी गुमान सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा ट्रस्ट, रोप-वे प्रबंधन, पीएचईडी, सार्वजनिक निर्माण विभाग और फायर ब्रिगेड के अधिकारी-कर्मचारी भी इस अभ्यास में शामिल हुए। प्रशासन के अनुसार, इस तरह की मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को रोका जा सके।

Previous Post

भीनमाल-अग्रवाल कॉलोनी में फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसानः ऊपरी मंजिल का ऑफिस भी लपटों की चपेट में आया, आग बुझने से पहले सारा फर्नीचर जलकर खाक

Next Post

रामपुरा ग्राम में विकसित भारत विकसित राजस्थान अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन, कही पस्ताव पारित

Next Post

रामपुरा ग्राम में विकसित भारत विकसित राजस्थान अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन, कही पस्ताव पारित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page