• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल-अग्रवाल कॉलोनी में फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसानः ऊपरी मंजिल का ऑफिस भी लपटों की चपेट में आया, आग बुझने से पहले सारा फर्नीचर जलकर खाक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-शहर की अग्रवाल कॉलोनी में शुक्रवार रात एक फर्नीचर रिपेयरिंग और सोफा बनाने की दुकान में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा दुकान परिसर इसकी चपेट में आ गया और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने दुकान से अचानक धुआं उठते देखा। लोगों ने तुरंत दुकान मालिक धर्मेंद्र कुमार सुथार को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़कर अंदर झांकने पर स्थिति गंभीर पाई गई।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना मिलने पर नगर पालिका का अग्निशमन वाहन तुरंत मौके पर पहुंचा। फायरमैन रतनलाल ने टीम के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा फर्नीचर, सोफा और अन्य सामग्री पूरी तरह जल चुकी थी। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ऊपर बनी ऑफिस भी इसकी चपेट में आ गई और पूरी तरह नष्ट हो गई।ऊपरी मंजिल का ऑफिस भी हुआ तबाह

आग केवल दुकान तक सीमित नहीं रही, बल्कि ऊपर स्थित ऑफिस तक पहुंच गई। गर्मी और धुएं के कारण ऑफिस में रखा सामान भी जल गया और छत पर लगी पट्टियां तक गिर गईं। इस हादसे में संरचनात्मक नुकसान भी काफी अधिक बताया जा रहा है।

फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी आई सामने

आग बुझाने में जुटे फायरमैन रतनलाल ने बताया कि मौके पर काम करते समय उनके पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे हाई मास्क लाइट, हेलमेट और सेफ्टी शूज उपलब्ध नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने जोखिम उठाकर आग पर काबू पाया।

उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय प्रशासन की ओर से फायर कर्मियों को अब तक जरूरी सेफ्टी उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिससे ऐसे हादसों में उनकी जान को खतरा बना रहता है।

Previous Post

पिंडवाड़ा-मजदूर दिवस से पहले श्रम मंत्री की नियुक्ति की मांगः पिण्डवाड़ा के पत्थर गड़ाई मजदूर सुरक्षा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Next Post

सुंधा माता रोप-वे पर रेस्क्यू का मॉक ड्रिलः चार यात्रियों के फंसने की बनाई गई स्थिति, NDRF और SDRF ने किया रेस्क्यू

Next Post

सुंधा माता रोप-वे पर रेस्क्यू का मॉक ड्रिलः चार यात्रियों के फंसने की बनाई गई स्थिति, NDRF और SDRF ने किया रेस्क्यू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page