• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिण्डवाड़ा- 49 लाख की 224 ग्राम स्मैक के साथ पुलिसकर्मी गिरफ्तारः प्रतापगढ़ एसपी ऑफिस में तैनात कॉन्स्टेबल निकला ड्रग सप्लायर, कार जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 25, 2026
in Local
0
पिण्डवाड़ा- 49 लाख की 224 ग्राम स्मैक के साथ पुलिसकर्मी गिरफ्तारः प्रतापगढ़ एसपी ऑफिस में तैनात कॉन्स्टेबल निकला ड्रग सप्लायर, कार जब्त

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस बार पुलिस के हत्थे कोई आम तस्कर नहीं, बल्कि खुद पुलिसकर्मी चढ़ गया। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से 224 ग्राम स्मैक बरामद कर प्रतापगढ़ एसपी कार्यालय में तैनात कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।नाकाबंदी में फंसा आरोपी कॉन्स्टेबल

सिरोही एसपी राठौड़ के अनुसार पिंडवाड़ा थाना अधिकारी महेंद्र सीरवी और डीएसटी टीम प्रभारी कमल सिंह की टीम ने उदयपुर पालनपुर फोरलेन स्थित हर्षिता हाईवे होटल के सामने नाकाबंदी लगा रखी थी। इसी दौरान उदयपुर की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर कार में बैठे व्यक्ति की हरकतें संदिग्ध लगीं और वह अपनी पहचान छिपाने की कोशिश करने लगा।

पूछताछ में खुली पहचान

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने खुद को विनोद सिंह बताया, जो प्रतापगढ़ एसपी कार्यालय में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है। तलाशी के दौरान कार से 224 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 49 लाख रुपए आंकी गई है।

दोस्त के कहने पर आया था सप्लाई देने

गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने मित्र अरमान खान के कहने पर सिरोही में स्मैक सप्लाई करने आया था। अरमान खान प्रतापगढ़ जिले के गोवर्धनपुरा का रहने वाला है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।लंबे समय से जुड़ा था तस्करी नेटवर्क से

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विनोद सिंह लंबे समय से ड्रग तस्करी के नेटवर्क में सक्रिय था। उसने पहले भी कन्हैयालाल बावरी, कृष्णपाल सिंह और नयूब खान पठान के साथ मिलकर नागपुर और महाराष्ट्र के भिवंडी क्षेत्र में स्मैक सप्लाई की थी।

Previous Post

तेज गर्मी के चलते प्रशासन ने बदला स्कूलों का समयः नर्सरी से 8वीं कक्षा तक दोपहर 12 बजे लगेंगी क्लास, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए बदलाव नहीं

Next Post

आऊवा में कार की चपेट में आए बाइक सवारः तीन घायल, प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर

Next Post
आऊवा में कार की चपेट में आए बाइक सवारः तीन घायल, प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर

आऊवा में कार की चपेट में आए बाइक सवारः तीन घायल, प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page