• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में कार-बाइक में भिड़ंत, युवक गंभीर घायलः मजदूरी कर घर लौटते समय हुआ हादसा, गुजरात रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 24, 2026
in Local
0
आबूरोड में कार-बाइक में भिड़ंत, युवक गंभीर घायलः मजदूरी कर घर लौटते समय हुआ हादसा, गुजरात रेफर

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड के हनुमान टेकरी रोड पर तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुजरात रेफर किया गया है।मजदूरी से घर लौट रहा था

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही आबूरोड सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गुजरात रेफर कर दिया गया है।

कार ड्राइवर की तलाश में पुलिस

हेड कांस्टेबल विनोद लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल युवक आबूरोड शहर में मजदूरी कर अपने गांव उपलागढ़ के पाबा लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

घटना के बाद घायल युवक के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार ड्राइवर की तलाश भी कर रही है।

Previous Post

आबूरोड़-अवैध बजरी खनन पर की कार्रवाई:बनास नदी से बजरी ले जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त, तहसीलदार ने पकड़ा

Next Post

पाली-एयर स्ट्राईक की मॉक ड्रिल,जिला कलक्टर सहित सभी अधिकारी पहुंचे मौके पर

Next Post
पाली-एयर स्ट्राईक की मॉक ड्रिल,जिला कलक्टर सहित सभी अधिकारी पहुंचे मौके पर

पाली-एयर स्ट्राईक की मॉक ड्रिल,जिला कलक्टर सहित सभी अधिकारी पहुंचे मौके पर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page