• April 24, 2026

बीजापुर में पशु चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन, विधायक राणावत ने रखी आधारशिला

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम स्थित बस स्टैंड पर ठाकुर नरेंद्र सिंह देवी सिंह की स्मृति में प्रस्तावित पशु चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत द्वारा विधिवत किया गया।

कार्यक्रम में सेना, जीवदा, पादरला, भातुण्ड, बीजापुर, चामुंडेरी, नाना लुंदारा भन्दर सहित आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पशुपालक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि प्रस्तावित पशु चिकित्सालय भवन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह भवन पशुपालकों के लिए राहत का कार्य करेगा और पशुओं के उपचार में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में बाली विधानसभा क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंचगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पशुपालकों ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

You cannot copy content of this page