• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-रेडिमेड गारमेंट शॉप में लगी आगः अलसुबह लगी आग, होमगार्ड की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में सोमनाथ मंदिर के पास एक रेडिमेड कपड़ों की शॉप में शुक्रवार अलसुबह आग लग गई। होमगार्ड जवान की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंची। जिन्होंने आग को बुझाया लेकिन तब तक काफी सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शार्ट सर्किट से आग लगी। आग से लाखों रुपए के सामान का नुकसान होना बताया जा रहा है।

कोतवाली थाने के ASI जगदीशचंद्र ने बताया की सोमनाथ मंदिर के पास आशया गारमेंट नाम से शॉप है। सुबह करीब साढ़े चार बजे के बीच शॉप में शॉप सर्किट से आग लग गई। सोमनाथ मंदिर के पास नाइट गश्त में तैनात होमगार्ड जवान चंद्रकांत की सूचना पर मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को बुलाया। तीन फायर बिग्रेड के कार्मिकों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक शॉप में रखे कपड़े सहित अन्य काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post

दो भाईयों ने खाया जहर, एक की मौतः चैन्नई में सोना चोरी के मामले में फंसाने की धमकी से आहत होकर उठाया कदम, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

बीजापुर में पशु चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन, विधायक राणावत ने रखी आधारशिला

Next Post
बीजापुर में पशु चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन, विधायक राणावत ने रखी आधारशिला

बीजापुर में पशु चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन, विधायक राणावत ने रखी आधारशिला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page