रोहिडा-अवैध टोपीदार बन्दूक सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के विरूद्व कार्यवाही हेतु चलाए जा विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भवंरलाल वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में अमराराम खौखर निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.04.2026 को दौराने गश्त वालोरिया रोड सरहद वासा में वालोरिया की तरफ से एक व्यक्ति पैदल पैदल एक टोपीदार बंदुक लेकर आता दिखाई दिया जिसको रोककर नाम पता पुछा तो अपना नाम शैतानराम पुत्र लिबाराम जाति गमेती भील उम्र 46 साल पेशा मजदुरी निवासी बुटाफली वालोरिया होना बताया जिसके पास रखी अवैध बंदुक के बारे में पूछा तो अपने पास कोई लाईसेंस नहीं होना बताया अभियुक्त शैतानराम के कब्जे से बिना लांईसैंस अवैध टोपीदार बंदुक बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त के विरूद्ध जुर्म 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तः शैतानराम पुत्र लिबाराम जाति गमेती भील उम्र 46 साल पैशा मजदुरी निवासी बुटाफली वालोरिया पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. दलाराम स.उ.नि. पुलिस थाना रोहिडा।
2. रोहिताश कुमार हैड कानि. 353 पुलिस थाना रोहिडा।
3. बजरंग लाल कानि. 1017 पुलिस थाना रोहिडा।
4. अमन कुमार कानि. 934 पुलिस थाना रोहिडा।
5. रामलाल कानि. 920 पुलिस थाना रोहिडा।
