• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोजत रोड स्टेशन का बदल रहा है स्वरूप; 21.20 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

अमृत भारत स्टेशन योजना: सोजत रोड स्टेशन का बदल रहा है स्वरूप; 21.20 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में

सोजत रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव हो तो कस्बे सहित क्षेत्र वासियों का सपना पूरा हो

भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में स्थित सोजत रोड स्टेशन का कायाकल्प तीव्र गति से किया जा रहा है। स्टेशन के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं को उच्चस्तरीय बनाने के लिए लगभग 21.20 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसका 85% कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अतर्गत प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर कोटा स्टोन टाइल्स बिछाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर 10-बे वाले नए शेल्टर का निर्माण किया गया है। लगभग 11,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का कार्य किया गया है।

प्लेटफॉर्म के दोनों छोर पर ‘काउ कैचर्स’ (Cow Catchers) लगाने का कार्य प्रगति पर है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्टेशन पर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिसके अंतर्गत यात्रियों की सुविधा के लिए 75 वर्ग मीटर का वेटिंग हॉल तैयार किया गया है । स्टेशन पर नई लिफ्ट और फुट ओवर ब्रिज स्थापित किया जा रहा है, जिसका 70% कार्य पूरा हो गया है। स्टेशन पर आधुनिक कोच पोजिशन डिस्प्ले सिस्टम, डिजिटल साइनेज और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। स्टेशन को पूरी तरह से ‘दिव्यांगजन फ्रेंडली’ बनाया गया है। इसके अंतर्गत कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर, विशेष वाटर बूथ और समर्पित पार्किंग स्थल का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रवेश द्वार पर स्टैंडर्ड रैंप का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। स्टेशन के नाम का एक साइन बोर्ड मुख्य भवन पर जल्द ही स्थापित किया जाएगा। पार्किंग क्षेत्र में फेंसिंग, मार्किंग आदि कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रिफ्रेशमेंट रूम/फूड प्लाजा का कार्य 60% तक पूरा हो चुका है।


मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के अनुसार, सोजत रोड स्टेशन के पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में है | शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। यथाशीघ्र सोजत रोड स्टेशन को अपने नए और आधुनिक स्वरूप में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों का सफर आरामदायक होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी और यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी| स्टेशन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ यात्री सुरक्षा और सुविधा के सूक्ष्म बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान दिया है।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय रेल मंत्री जी अश्वनी वैष्णव, माननीय सांसद महोदय पी पी चौधरी, अमृत भारत योजना के अंतर्गत आपके द्वारा करोड़ों रुपए की सौगात सोजत रोड रेलवे स्टेशन को दी अब श्रीमान आपसे एक ही मांग है ग्रामीणों की सोजत रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव हो ताकि आमजन को राहत मिल सके एवं सोजत रोड कस्बे सहित क्षेत्र वासियों का सपना पूरा हो सके

Previous Post

रोहिडा-अवैध टोपीदार बन्दूक सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Next Post

रानी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया श्री खेतेश्वर भगवान का 114वां जन्मोत्सव

Next Post
रानी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया श्री खेतेश्वर भगवान का 114वां जन्मोत्सव

रानी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया श्री खेतेश्वर भगवान का 114वां जन्मोत्सव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page