• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रामसीन-सड़क दुर्घटना, सांड से टकराई बाइकः एक नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 21, 2026
in Local
0
रामसीन-सड़क दुर्घटना, सांड से टकराई बाइकः एक नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर घायल

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

रामसीन-भीनमाल मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। यह हादसा रामसीन स्थित आपेश्वर महादेव मंदिर के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, दो नाबालिग मोटरसाइकिल पर नदी से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांड सामने आ गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। दोनों नाबालिग सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भीनमाल रेफर कर दिया गया।

भीनमाल में इलाज के दौरान एक नाबालिग की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे गुजरात रेफर किया गया। हालांकि, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, 12 वर्षीय दूसरे लड़के को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मृतक की पहचान रामसीन निवासी 16 वर्षीय श्रवणसिंह पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है।

Previous Post

आबूरोड़-3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड: भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है, ट्रेन के आगे कूदी

Next Post

सिरोही में नारी वंदन अधिनियम को मिला समर्थन, सिरोही विधायक कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

Next Post
सिरोही में नारी वंदन अधिनियम को मिला समर्थन, सिरोही विधायक कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

सिरोही में नारी वंदन अधिनियम को मिला समर्थन, सिरोही विधायक कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page