आबूरोड़-3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड: भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है, ट्रेन के आगे कूदी
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
आबुरोड,सिरोही-मां ने अपनी 3 साल की मासूम बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना सिरोही जिले के आबूरोड शहर थाना क्षेत्र की है।हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र ग्वाला ने बताया-दोपहर 1 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के सामने डीएफसी लाइन पर एक महिला अपनी 3 साल की बेटी के साथ मालगाड़ी के आगे कूद गई।
हादसे में महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना टीम मौके पर पहुंची। जहां मृतक महिला की पहचान सविता (25) पत्नी संजू निवासी सियावा (आबूरोड) और उसकी बेटी जानू (3) के रुप में हुई।
भाई को फोन पर बताया-घर में झगड़ा हो रहा है
सविता के भाई मुकेश ने बताया- सोमवार की शाम को मेरी बहन सविता का मेरे पास फोन आया। फोन पर उसने कहा कि घर पर झगड़ा हो रहा है। ससुराल वाले मुझे परेशान कर रहे हैं। इस पर मैने मंगलवार को उसे पीहर ले जाने की बात कही। मैं सुबह 10 बजे अपने गांव इशरा (पिंडवाड़ा) से 40 किलोमीटर दूर बहन के ससुराल के निकला। आबूरोड आने पर पता चला कि सविता ने सुसाइड कर लिया है।
मुकेश ने बताया- सविता की चार साल पहले सियावा निवासी संजू के साथ शादी हुई थी। संजू आबूरोड की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। जानू घर की इकलौती बेटी थी।
हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

