• April 21, 2026

जीवद कला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

मुकेश डाबी

विधिक साक्षरता शिविर आयोजित


जीवंद कला राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में ‘कोर्ट वाली दीदी’ अभियान और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवंद कला में पीईईओ दिनेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
प्रमुख चर्चा के विषय
अधिकार मित्र पीएलवी हितेश सोनी ने ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ (Transformative Tuesday) कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण मंत्र दिए:

“क्लिक करने से पहले सोचो”: किसी भी अनजान लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें।
ऑनलाइन सावधान रहो: इंटरनेट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सतर्कता बरतें।

इंटरनेट सब याद रखता है: डिजिटल फुटप्रिंट के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
शिविर के दौरान बच्चों और उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए विशेष जानकारी दी गई:
बाल विवाह रोकथाम: कम उम्र में विवाह के कानूनी नुकसान और सामाजिक बुराइयों पर चर्चा की गई।
साइबर सुरक्षा: किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना पासवर्ड या OTP कभी न बताएं।

सोनी ने बताया कि सतर्कता: किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज के झांसे में न आने की सलाह दी गई। पीईईओ दिनेश सिंह द्वारा बेजुबान पक्षियो के लिए परिंडे लगवाने का आहान किया साथ हि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत् जानकारी साथ हि मुल अधिकारो एवं मुल कर्तव्य कि जानकारी दी ।

इस मौके पर प्रधानाचार्य पीईईओ दिनेश सिंह  सुरेन्द्र कुमार, व्याख्याता प्रवीण कुमार, नरेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, कृष्ण कुमार मीणा, दिलीप सिंह राव, प्रवीण कुमार बावल,हंसाराम, श्रीराम विश्नोई, गणपत बोस, गजेंद्र सिंह चारण,हिरालाल वर्मा, मनीष बावल,विधालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page