PALI SIROHI ONLINE
मेष;चंद्र की पूर्ण दृष्टि रहेगी। सोम एवं मंगलवार को आय में रुकावट आएगी। इस समय चिंताएं अधिक हो सकती हैं। बुध एवं गुरुवार अच्छे से व्यतीत होंगे। शुक्र एवं शनिवार को कार्य में वृद्धि होगी। आय में सुधार होगा।
तुला;स्थाई संपत्ति से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार को परिवार का साथ रहेगा। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। शुक्र एवं शनि को अनुकूल वातावरण नहीं मिल पाएगा। चिंताएं रह सकती हैं।
वृषभ;आरंभ अच्छा होगा। उधारी वसूल होगी। सोम एवं मंगलवार को सरकारी कार्यों में आ रहीं बाधाएं समाप्त होंगी। बुध एवं गुरुवार को सतर्क रहने का समय है। शुक्र एवं शनिवार को समय पक्ष का हो जाएगा।
वृश्चिक;आज शाम तक कार्य में बाधाएं रहेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को समय में सुधार होगा। बुध एवं गुरुवार को संपत्ति से लाभ होगा। उत्सवों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार भी बेहतर दिन रहेंगे।
मिथुन;समय अनुकूल रहेगा। कार्य समय पर होंगे। राजनीतिज्ञों को पद लाभ होगा। धन की आवक सामान्य बनी रहेगी। नए व्यापार की ओर अग्रसर हो सकते हैं। शुक्र एवं शनिवार को भविष्य के प्रति आशंकाओं के भाव उठेंगे।
धनु;आज दिन का आरंभ शानदार होगा। सोम एवं मंगलवार को अनावश्यक परेशानी आ सकती है। बुध एवं गुरुवार को समय पक्ष का रहेगा। परिवार के साथ समय मिलेगा। शुक्र एवं शनि को स्थाई संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा।
कर्क;आरंभ में आय प्रभावित रहेगी। कार्य समय पर नहीं बन पाएंगे। सोमवार की सुबह से स्थितियों में सुधार होगा। बुधवार एवं गुरुवार को अज्ञात भय रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार बेहतर दिन रहेंगे। समय पक्ष का रहेगा।
मकर;सोमवार एवं मंगलवार को भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। कार्य की अधिकता होगी। आय अच्छी बनी रहेगी। बुधवार एवं गुरुवार को सतर्क रहना होगा। शुक्र एवं शनिवार बेहतर दिन रहेंगे। आय में सुधार रहेगा।
सिंह;भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। सोम एवं मंगलवार को समय सावधानी बरतने का है। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। बुध एवं गुरुवार को संतान से सुख प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार को शत्रु हावी हो सकते हैं।
कुंभ;चंद्र की अनुकूल स्थितियां रहेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को कार्य की अधिकता होगी। बुध एवं गुरुवार को बेहतर परिस्थितियां रहेंगी। परिवार में वर्चस्व रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को परेशानियां आ सकती हैं।
कन्या;खुशखबरी प्राप्त होगी। नए काम मिलेंगे एवं कार्य सफल होंगे। बुध एवं गुरुवार को व्यय हो सकता है। कोई भी जोखिम लेने से बचें। शुक्र एवं शनिवार को संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक आधार भी मजबूत होगा।
मीन;अष्टम चंद्र से आरंभ में कठिनाई आएगी। सोमवार से कार्यों में सुधार आएगा। बुध एवं गुरुवार प्रसन्नता से व्यतीत होंगे। भाइयों से अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। शुक्र एवं शनिवार को कोई अटका कार्य बन सकता है।
