• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाडोल-विप्र फाउंडेशन ने मनाया परशुराम जन्मोत्सव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 20, 2026
in Local
0
नाडोल-विप्र फाउंडेशन ने मनाया परशुराम जन्मोत्सव

PALI SIROHI ONLINE

मुकेश डाबी

नाडोल-विप्र फाउंडेशन ने मनाया परशुराम जन्मोत्सव
==========================नाडोल विप्र फाउंडेशन के सर्व ब्राह्मण समाज ने एकता का परिचय देते हुए भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव फालना नगर में धूमधाम से मनाया  ।

विप्र फाउंडेशन बाली जिलाध्यक्ष मोहनसिंह राजपुरोहित ने बताया की सुबह आठ बजे श्री झटपटियाँ बालाजी मंदिर से विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर शोभायात्रा की शुरुआत कर फालना नगर के मुख्य बाजार एवं मोहल्लों से होकर भगवान परशुराम के गगन भेदी नारों से गुंजायमान होते हुए

मुख्य सरंक्षक एडवोकेट कमल श्रीमाली एवं फालना चैप्टर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा के निर्देशन में शोभायात्रा श्री सालासर बालाजी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई उसके पश्चात शाकद्वीपिय ब्राह्मण समाज भवन में विशाल स्टेज कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पूर्व संध्या पर भगवान श्री परशुराम के भजनों की प्रस्तुतियाँ दी गई एवं सुबह ग्यारह बजे विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा नवगठित बाली जिला के जिला अध्यक्ष मोहनसिंह राजपुरोहित के कर कमलों से भगवान परशुराम के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

जिसमे समाज के विद्वान जनों द्वारा भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला नन्हे कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई छोटे छोटे बच्चों द्वारा संस्कारों से युक्त संगीत श्लोक संस्कृत मंत्रों एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए आयोजक मंडल द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहनसिंह राजपुरोहित का माला साफा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया साथ में कार्यक्रम के सहयोग कर्ता भामाशाह का भी बहुमान किया गया

विप्र फाउंडेशन के बाली जिला अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार हेतु बाली जिला बनाने पर विप्र फाउंडेशन के संस्थापक माननीय सुशीलजी ओझा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सत्यनारायणजी श्रीमाली को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आभार व्यक्त कर विश्वास दिलाया की बाली जिला संगठन की हर योजना में अव्वल रहकर विप्र फाउंडेशन को मजबूत बनाएगे कार्यक्रम में मुख्य सरंक्षक एडवोकेट कमल श्रीमाली , फालना चैप्टर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा,सचिव साकेत दवे,पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा,महिला अध्यक्ष कमला शर्मा,युवा अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित,उपाध्याय नारायणसिंह राजपुरोहित, राजपुरोहित विकास संघ अध्यक्ष हरिसिंह बोया, महेन्द्र शर्मा,गोपाल पारीख,जुगल दाधीच,ओम दाधीच,सोहन वैष्णव,कैलाश शर्मा,भवानीसिंह राजपुरोहित, गुमानसिंह राजपुरोहित, आर आई रूपसिंह सेसली,कुशल त्रिवेदी,जसवंत दवे,मधु

दवे,शिवानी,मंजू मिश्रा,मैना शर्मा, वरिष्ठ मदन जोशीजी,मंच संचालन राष्ट्र स्तरीय उद्घोषक प्रवीण जी वैष्णव ने कियाअंत में चैप्टर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने सभी का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया

Previous Post

देसूरी एसीबीईओ ने घाणेराव क्षेत्र की विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर   दिए दिशा निर्देश

Next Post

पाली डेयरी में कांटा व 500 टन क्षमता का गोदाम का उद्धघाटन, घी दूध का पाउडर स्टोर किया जा सकेगा

Next Post

पाली डेयरी में कांटा व 500 टन क्षमता का गोदाम का उद्धघाटन, घी दूध का पाउडर स्टोर किया जा सकेगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page