पाली डेयरी में कांटा व 500 टन क्षमता का गोदाम का उद्धघाटन, घी दूध का पाउडर स्टोर किया जा सकेगा
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पाली परिसर में सोमवार को गोदाम और वजन कांटे का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डेयरी अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया व संचालक मंडल के सदस्यों ने इनका उद्घाटन किया।
घी और दूध का पाउडर स्टोर करेंगे
डेयरी अध्यक्ष बिठिया ने बताया कि 500 टन क्षमता के गोदाम बनकर तैयार हुआ है। जिस पर 1 करोड़ 5 हजार रुपए का बजट खर्च हुआ। इसमें घी और दूध का पाउडर स्टोर किया जाएगा। इस गोदाम के बनने से डेयरी की स्टोरेज क्षमता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि दो भागों में इस गोदाम को बांटा जाएग।
एसी वाले हिस्से में घी रखा जाएगा वहीं दूसरे हिस्से में दूध का पाउडर रखा जाएगा। इसके साथ ही आज 80 टन क्षमता के वजन कांटा का उद्घाटन भी किया गया। जिसके निर्माण पर 33 लाख रुपए का बजट खर्च हुआ। इससे पहले 20 टन क्षमता का वजन कांटा था जो करीब 20 साल पुराना था।
उद्घाटन के मौके पर्वतसिंह वोपारी, आनन्दसिंह कुरना, देवीसिंह दूदिया, मनोहरसिंह भारून्दा, समदरसिंह आकडावास, दलपतसिंह सरदारसमंद, राजेश वैष्णव मालपुरिया, कालूराम सिंगला, नगेन्द्रसिंह गुडा बिच्छू सहित कई संचालक मण्डल सदस्य मौजूद रहे।

