• April 20, 2026

देसूरी एसीबीईओ ने घाणेराव क्षेत्र की विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर   दिए दिशा निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

देसूरी एसीबीईओ  ने घाणेराव पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर   दिए दिशा निर्देश                                          घाणेराव 20अप्रेल। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने घाणेराव पंचायत क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा भोपसिंह, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरासिया कालोनी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारभुजा ढाणी व  राजकीय  प्राथमिक विद्यालय संग्राम नाड़ी  का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।             

संस्था प्रधान गुड़ा भोपसिंह गजेंद्र कुमार देवड़ा ने बताया कि एसीबीईओ  माली ने प्रार्थना सभा में  उपस्थित रहकर मानचित्र पठन व अंकन का महत्व बताया। पृथ्वी दिवस व पुस्तक दिवस के आयोजन की तैयारी की जानकारी ली।

माली ने कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का  अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर  प्रवेशोत्सव व निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

संस्था प्रधान गजेंद्र कुमार देवड़ा ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए  गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर पुष्पेंद्रसिंह गेहलोत, सुरेश कुमार मीना, लाला राम जाट,सुनील रावत समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

तत्पश्चात माली ने राजकीय  उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरासिया कालोनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारभुजा ढाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्राम नाड़ी का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा  तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर  संस्था प्रधान   भैरुसिंह राणावत,जैम्स मैथ्यू व रविंद्र सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि  शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से शैक्षणिक सहशैक्षणिक प्रगति जानकर संबलन प्रदान करते हैं।

You cannot copy content of this page