• April 20, 2026

पाली-कचरा जलाते आग से झुलसा युवक गंभीर घायलः उपचार जारी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में सोमवार को 27 साल के युवक के कपड़ों में आग लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए परिजन उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पाली शहर के केशव नगर निवासी 27 साल का मुकेश कुमार केशव नगर क्षेत्र में ही कचरे पर डीजल डालकर आग लगा रहा था।

इस दौरान आग उसके कपड़ों में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख लोगों ने उसके परिवार को सूचना दी। तुरंत उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।

You cannot copy content of this page