• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोहि- कुत्ते ने 10 से अधिक लोगों को काटाः कृष्णापुरी में आतंक, नगर परिषद ने पिजरे में पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 20, 2026
in Local
0
सिरोहि- कुत्ते ने 10 से अधिक लोगों को काटाः कृष्णापुरी में आतंक, नगर परिषद ने पिजरे में पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही शहर के कृष्णापुरी इलाके में एक आवारा कुत्ते ने 24 घंटे के भीतर 10 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में अधिकतर बाइक सवार थे। सूचना मिलने पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर को कुत्ते को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर से ही कुत्ते ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया था। इसने राहगीरों और बाइकपर सवार लोगों को निशाना बनाया। कई घायलों को कुत्ते ने बाइक से गिराकर काटा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद के कर्मचारी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कृष्णापुरी पहुंचे। उन्होंने आवारा कुत्ते को पिंजरे में बंद किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर वहां से ले गए।

सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज करा रहे सुरेंद्र सिंह डाबी ने बताया कि वह बाइक पर जा रहे थे, तभी कुत्ते ने उन्हें गिरा दिया और पैर की एड़ी के पास काट लिया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह कुत्ते से बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

सुरेंद्र सिंह के भाई एडवोकेट चंदन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर इलाज की जानकारी ली। उन्होंने अतिरिक्त कलेक्टर को इस घटना से अवगत कराया। अतिरिक्त कलेक्टर के निर्देश पर ही नगर परिषद ने कार्रवाई की।

कृष्णापुरी के निवासियों ने बताया कि रविवार दोपहर से ही कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू कर दिया था और अब तक 10 से अधिक लोग इसके शिकार हो चुके हैं।

ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सभी घायलों का अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने इलाज किया।

Previous Post

पाली-कचरा जलाते आग से झुलसा युवक गंभीर घायलः उपचार जारी

Next Post

काछोली में आखातीज पर देखे शगुन, मिले अच्छी बारिश के संकेत

Next Post
काछोली में आखातीज पर देखे शगुन, मिले अच्छी बारिश के संकेत

काछोली में आखातीज पर देखे शगुन, मिले अच्छी बारिश के संकेत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page