PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ भाजपा की नींव रखने के सहयोगी एक और वरिष्ठ सदस्य अमराराम माली भी अभी नही रहे
उदयपुर रेफर ले जाते समय बीच रास्ते में दिल का दौरा पढ़ने से निधन हो गया। सुबह 11 बजे निकलेगी शव यात्रा
तखतगढ 25 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर में अब एक के बाद एक भाजपा के वरिष्ठ एवं जुझारू नेताओं के निधन का सिलसिला जारी रहने से अब संपूर्ण नगर सहित जिले पर में भाजपा परिवार एवं माली समाज के शुभचिंतकों के लिए गहरी चोट मानी जा रही है। तखतगढ़ नगर पालिका के पूर्व जुझारु पार्षद एवं पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमराराम माली का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण सुमेरपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उदयपुर रेफर करने के बाद बीच रास्ते में दिल का दौरा पढ़ने से निधन हो गया।
अमराराम माली का अंतिम संस्कार बुधवार 25 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे उनके निवास स्थान से शव यात्रा निकाली जाएगी। ज्ञात रहे की माली पूर्व भाजपा मंडल तखतगढ़ की स्थापना से लेकर अब तक पाटीॅ के विभिन्न पदों पर कार्य कर चूके हैं। माली पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मंत्री, और पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एवं पाली जिला कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। पिछले दिनों ही तखतगढ़ नगर में जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की नीव रखने वाले वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी उम्मेल सुथार का निधन के बाद एक ही सप्ताह में उन्हीं का साथ निभाने वाले एक और भाजपा के वरिष्ठ कर्मठ कार्य करता अमराराम माली नहीं रहे। बुधवार सुबह माली के निधन के समाचार सुनते ही एक बार फिर भाजपा परिवार एवं माली समाज शोक में डूब गया। जिनकी बुधवार सुबह 11:00 बजे अंतिम यात्रा निवास स्थान खेड़ावास से वेकुंटधाम निकाली जाएगी।
