रेवदर में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौतः एक गंभीर घायल, शव मोर्चरी में रखवाए गए
PALI SIROHI ONLINE
रेवदर-रेवदर क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
पहली घटना कांडला हाईवे पर हुई। सोनेला से मंडार आ रहे दिनेश कुमार बेटा मूलचंद यादव को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक दिनेश कुमार जयपुर का निवासी था और वर्तमान में सोरड़ा में पत्थर का काम करता था। सूचना मिलने पर मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।
वहीं दूसरी घटना पोसीतरा-नागानी रोड पर हुई। यहां बाइक सवार पोसीतरा निवासी तखतसिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में एक अन्य बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक तखतसिंह के शव को अनादरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

