• April 20, 2026

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मैष शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी: राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी उधार दीया धन वसूल करना मुश्किल रहेगा जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ सकती है। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। प्रियजन से दूरी दुखी करेगी।

वृष;शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी सेहत में सुधार होने से राहत मिलेगी। युवाओं का ध्यान अध्ययन और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर रहेगा। कामकाज में देरी से परिणाम प्रभावित हो सकता है। मित्रों की बेरुखी परेशान करेगी।

मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग काला: स्वास्थ्य में अचानक गिरावट महसूस करेंगे। नौकरी के लिए चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुख-सुविधा के सामान पर बड़े खर्च की संभावना बनेगी।

कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला: मिलजुलकर चल रही समस्या का समाधान निकाल लेंगे। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव और अधिकारों में वृद्धि होगी। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं।

सिंह;शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद : समस्याओं से छुटकारा मिलने से राहत महसूस करेंगे। मित्रों से मुलाकात खुशी देगी। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है। भाग्योदय के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या;शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। आपकी तर्कशील वाणी से सभी प्रभावित होंगे। युवाओं को मनचाहा काम मिलने के आसार हैं। आपका ध्यान पारिवारिक जरूरतों पर रहेगा।

तुला;शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी मजबूती के साथ अपनी बात रखें, सफलता मिलेगी। गुस्सा आपकी राह में बाधा बन सकता है। खान-पान में सावधानी बरतें। नए संपकों का लाभ मिलेगा। पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला मानसिक तनाव व आलस्य बना रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग है। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफलता की राह आसान होगी। आय में बढ़ोतरी संभव है।

धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग मटमैला: कार्यस्थल पर प्रभाव जमाने के चक्कर में सहयोगियों को नाराज कर लेंगे। अटका धन मिलने के आसार हैं। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। व्यर्थ के खचों से कर्ज बढ़ सकता है। शांत रहें।

मकर;शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : कार्यक्षेत्र में सफलता संभव है। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। नए निवेश एवं काम की दृष्टि से समय अनुकूल है। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे।

कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : पारिवारिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। व्यर्थ की बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। भाग्य अनुकूल रहने से अच्छे अवसर मिलेंगे।

मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : झूठी शान के चलते कर्ज ले सकते हैं। कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है। अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी पड़ सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

You cannot copy content of this page