PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिले के रोहट के पास नया चेड़ा गांव में एक ही दिन में 2 मकानों के ताले टूटे। घर के अंदर तीन लोग घुसे थे। जिन्हें देख कुछ लोगों ने ग्रामीणों को बुला लिया। उन्होंने दो संदिग्धों को पकड़ा और जेतपुर पुलिस को सूचना दी। सरपंच भगाराम पटेल ने बताया कि ये खुलासा नहीं हुआ कि चोरी कितने की हुई है। मामला सुबह 11 बजे का है। 2 बदमाशों को पकड़ लिया लेकिन 1 फरार हो गया।
घटना के 6 वीडियो वायरल हैं। इसमें एक वीडियो 44 सैकंड का है जिसमें एक ग्रामीण चोरी के शक में पकड़े गए दोनों आरोपियों को कमरे के बाहर बैठाकर चोरी के बारे में पूछ रहा है। एक आरोपी पूछने पर अपना नाम धर्माराम गांव नाकेटा बता रहा है। इसी तरह दूसरे युवक ने अपना नाम भंवर बताया। दोनों में एक युवक का शर्ट उतरा व बनियान फटी दिख रही। ये युवक अपना नाम धर्माराम बता रहा है। पास में बैठे दूसरे युवक को उसने साला भंवर बताया। 2 ताले तोड़ने की बात स्वीकारी है। वीडियो में वह यह भी कह रहा कि वारदात के दौरान भंवर गाड़ी के पास और धर्माराम बाहर खड़ा रहा था।

