PALI SIROHI ONLINE
पाली-लोटोती गांव निवासी सीआईएसएफ एएसआई की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। गुरुवार को उनके पैतृक गांव लोटोती में पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें लोटोती सहित आसपास के गांव के लोगों ने भाग लिया। पुलिस एवं आरएसी की टुकड़ी ने सलामी दी। पुलिस के अनुसार गांव लौटोती निवासी पुसाराम कुमावत पुत्र गुमानराम को बुधवार दोपहर करीब एक बजे लौटोती से जैतारण आते समयरामावास कला व लौटोती गांव के बीच दुलदा बेरा के पास सामने से आ रहे डम्पर ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एएसआई के सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गए।
जिन्हें इलाज के लिए जैतारण अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया। जोधपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। मृतक सीआईएसएफ दिल्ली में एएसआई पद कार्यरत थे। चार दिन पहले ही पडोस में शादी होने को लेकर छुट्टियां सडक़ लेकर घर आए थे। जिनकी में मौत हो गई।

