PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सांडेराव-श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला 2026 शुक्रवार को पशुपालन मंन्त्री कुमावत करेंगे शुभारम्भ
पाली, 11 फरवरी। श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला 2026 जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग द्वारा 13 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक विभिन्न प्रदर्शनीया व आयोजन किये जायेगे। मेले का उदघाटन पशुपालन मंन्त्री जोराराम कुमावत करेंगे जिसकी तैयारियां पूरी हो गयी है।
संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ मनोज पंवार ने बताया कि श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला का आयोजन 35 वर्षो के बाद गोडवाड़ धरा में मेला साण्डेराव सुमेरपुर में होगा जिसके तहत 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे श्री निम्बेश्वर महादेव मन्दिर फालना रोड़ साण्डेराव में झण्डारोहण के साथ पशु मेला का उद्घाटन किया जाएगा।
14 फरवरी को सफेद पर्ची, अश्व व उष्ट्र, रस्साकशी, साफा, मुंछ, गोडवाड केसरी, गोडवाड सुन्दरी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें।
इसी प्रकार 15 फरवरी को मारवाड़ी अश्व प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 16 फरवरी को गाय, भेंस, ऊष्ट्र, भेड एवं बकरी प्रतियोगिता तथा सांय 7 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे।
13 से 17 फरवरी तक पुंगनूर, गिर, कांकरेज, थार एवं संकर नस्ल के श्रेष्ठ नस्लो की प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। पशु मेले के अंतिम दिवस 17 फरवरी को पारितोषित वितरण के साथ मेले का समापन होगा।
