PALI SIROHI ONLINE
पिंटु अग्रवाल
बाली पूर्व विधायक अमृत परमार का जन्मदिन, जनप्रतिनिधियों ओर असमजन ने दी शुभकामनाएं
बाली क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं हिंदू हृदय सम्राट के नाम से प्रख्यात अमृत परमार का जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हालांकि अमृत परमार सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद वे निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित विभिन्न राष्ट्रवादी और सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और समाजहित के कार्यों में मार्गदर्शन प्रदान करते रहते हैं।
इस दौरान उनके पुत्र नरेंद्र परमार की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में शुभकामनाओं का तांता लगा रहा और समर्थकों ने उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
परमार भाजपा-समर्थक नेता के रूप में पहचाने जाते हैं, जिनसे वरिष्ठ नेता मिलने आते हैं। 2021 में राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने उनके आवास पर उनसे मुलाकात की थी।
सम्मान: उन्हें विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
सामाजिक सक्रियता: वे स्थानीय स्तर पर रक्तदान समिति और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेते रहते हैं।
