PALI SIROHI ONLINE
पाली-कमला निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सोजतरोड जिला पाली ने बताया कि दिनांक 02.02.2026 को थाना सोजतरोड पर सूचना मिली कि थाना हल्का क्षेत्र ग्राम गुडागिरी में पत्नी द्वारा अपने पति के साथ झगडा एवं मारपीट कर मुह व गला दबाकर हत्या कर दी है वगैरा सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच घटना स्थल को सुरक्षित किया गया एवं मृतक बस्तीराम पुत्र भुराराम निवासी गुडागिरी की लाश को सुरक्षित मोर्चरी में रूम में रखवाया गया, एमओबी व एफएसएल टीम से साक्ष्य संकलन किये गये। मृतक के चचेरे भाई दिनेश पुत्र तेजाराम निवासी सेहवाज जिला पाली द्वारा उपरोक्त तथ्यो की पेश रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 24 दिनांक 03.02.2026 धारा 103 (1) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पाली के निर्देशन में एवं जयसिह तंवर आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, व रतनाराम आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में थानाधिकारी मय टीम द्वारा त्वरित अनुसंधान एवं साक्ष्यो का संकलन कर प्रकरण में आरोपीया मंजु बुनकर पत्नी स्व. बस्तीराम निवासी आरपीएस कॉलोनी रावत भाटा जिला चितौडगढ़ हाल ग्राम गुडागिरी जिला पाली को दिनांक 05.02 2026 को नियमानुसार गिरफतार कर बाद अनुसंधान माननीय न्यायालय में पेश कर जेसी करवाया गया।
कार्यवाही टीम :-
01 कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड़
02 राजेन्द्र प्रसाद सउनि पुलिस थाना सोजतरोड
03 राजुराम सउनि पुलिस थाना सोजतरोड
04 रामनिवास कानि 1315 पुलिस थाना सोजतरोड
05 जसवन्तसिह कानि 299 पुलिस थाना सोजतरोड
06 किनिया मकानि 1411 पुलिस थाना सोजतरोड
07 भरत गौड कानि. 909 पुलिस थाना सोजतरोड
08 नवरतन कानि 1024 पुलिस थाना सोजतरोड
09 प्रकाशराम कानि 910 पुलिस थाना सोजतरोड
> गिरफतार शुदा मुलजिम का विवरणः-
मंजु बुनकर पत्नी स्व. बस्तीराम उम्र 27 साल आरपीएस कॉलोनी रावत भाटा जिला चितौडगढ हाल ग्राम गुडागिरी जिला पाली राज०
आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व याछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिडाके, दिये गये वाट्सअप 9251255006 नम्बर पर मेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
