PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
केंद्रीय बजट पर भाजपा कांग्रेस की प्रतिक्रिया,कैबिनेट मंत्री बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर और विकसित भारत के विज़न को साकार करने वाला बजट
कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी बोले बजट केवल आंकड़ों और घोषणाओं तक सीमित है, जमीनी स्तर पर आम आदमी को राहत देने में असफल साबित होगा
तखतगढ 2 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर किसने क्या कहा पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री एवं स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केंद्रीय बजट राजस्थान प्रदेश सहित देश के गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और किसानो के उत्थान को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर और विकसित भारत के विज़न को साकार करने वाला बजट बताया है। जबकि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी रहे हरिशंकर मेवाड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहां की यह बजट आमजन की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता। इसमें महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर कोई ठोस और प्रभावी प्रावधान नहीं किए गए हैं। युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करने की स्पष्ट योजना बजट में नजर नहीं आती। किसानों को लागत के अनुरूप समर्थन मूल्य और राहत देने की घोषणाएं भी अपर्याप्त हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में बजटीय प्रावधान नाममात्र के हैं। यह बजट केवल आंकड़ों और घोषणाओं तक सीमित है, जमीनी स्तर पर आम आदमी को राहत देने में असफल साबित होगा।


