PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर में ब्लॉक नर्सिंग एसोसिएशन का पहला स्नेह मिलन समारोह आयोजित
तखतगढ 1 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) रविवार को सुमेरपुर के तखतगढ़ मार्ग स्थित एक निजी होटल एंड गार्डन पर ब्लॉक नर्सिंग एसोसिएशन की सीनियर् नर्सिंग ऑफिसर,नर्सिंग ऑफिसर, लेडी हेल्थ विजिटर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ए एन एम की वर्ष 2026 की प्रथम स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की
अध्यक्षता डॉ गोविंदसिंह चुण्डावत ब्लॉक मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सुमेरपुर ने की l मुख्य अतिथि पद पर डॉक्टर महिपाल प्रमुख चिकित्सा अधिकारी उपजिला चिकित्सालय सुमेरपुर और विशिष्ट अतिथि पद पर डॉ कौशल दिवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ और असलम छीपा सेवा निवृत सीनियर् नर्सिंग ऑफिसर और मंगाराम चौधरी सेवानिवृत सीनियर् नर्सिंग ऑफिसर एवं ब्लॉक सुमेरपुर ऑफिस से प्रमोद गिरी बी पी एम ने स्नेह मिलन मे उपस्थिति दी l
सभी की भोजन व्यवस्था रतन सिंह राजपुरोहित सीनियर् नर्सिंग ऑफिसर शिवतलाव और सेसाराम सीनियर ऑफिसर कोसेलाव ने की l
आगामी बैठक मे भोजन व्यवस्था घोषणा मे परशुरामजी सीनियर् नर्सिंग ऑफिसर तखतगढ़ की तरफ से 10000 की घोषणा हुई है l
आगामी दिवस मे पुरे ब्लॉक की जनरल बैठक और स्नेह मिलन आयोजित होगी l बैठक मे आय व्यय का ब्यूरा पेश किया गया तथा खर्च मित्वयता से करने की विचार विमर्श हुआ l इस बैठक मे समस्या समाधान हेतु ज्ञापन प्रतिलिपि समस्त डी डी ओ प्रभारी को दी गई l बैठक का मूल उद्देश्य एक दूसरे के प्रति लगाव और स्नेह के साथ कार्य करना है पर गोपालजी, शहजाद वेलीम खान, सहाबुद्दीन खान गौरी, हसमुख, वीरेंद्र आदि ने विस्तृत जानकारी दी। ब्लॉक् ऑफिस की तरफ से हर समस्या के निवारण का आश्वासन दिया गया है l जिसमे सभी को दो प्रति मे आवेदन कॉपी समस्या निवारण हेतु प्रस्तुत करने का कहा गया है l जिस पर कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी l
सभी कार्यालय मे वर्ष मे एक बार सभी कार्मिको को सेवा पुस्तिका अवलोकन का ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुमेरपुर ने आश्वासन दिया l लगातार इस प्रकार वर्ष मे एक बार सम्मेलन आयोजन पर सभी ने सहमति दी lमंच संचालन रामचंद्र एस एन ओ लापोद और हसमुख एस एन ओ सांडेराव ने किया l

