PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
हिन्दू सम्मेलन मे भगवा ध्वज के साथ भव्य कलशयात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने
तखतगढ 1 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं हिंदू समाज द्वारा हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतिक कस्बे के महावीर बस्ती स्थित बाला हनुमान मंदिर प्रांगण मे हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिन्दू सम्मेलन मे भगवा ध्वज के साथ भव्य कलशयात्रा में देश भक्ति के तराने गूंजते रहे। रविवार दोपहर बाद बाला हनुमान मंदिर से आगे आगे ढोल वादक की गुंज के साथ कदम से कदम मिलाते स्वयंसेवक एव महिलाओं के सिर पर कलश धारण किए, युवाओं द्वारा भागवा ध्वज फहराते हुए डीजे की धुन-पर देश भक्ति के तरानो पर जय श्री राम के नारे लगाते हुए महिलाएं व युवा नृत्य करते हुए भगवा रैली एवं कलश यात्रा में देशभक्ति के गीतों की गूंज के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ।
जो महावीर बस्ती होते हुए बालम जी मंदिर से श्री नीलकंठ महादेव मंदिर होते हुए पुनः बाला हनुमान मंदिर विसर्जन हुई। जहा भारत माता की पूजा अर्चना के बाद धर्म सभा का आयोजन हुआ प्रांत कार्यवाहक खेमाराम ने संबोधित किया। तथा भैया बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी। कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे




