PALI SIROHI ONLINE
बाली में आईमाताजी मन्दिरों में धुमधाम से छठी वर्षगांठ मनाई।
सीरवी समाज की आराध्य देवी श्री आईमाताजी नवी बढेर, जुनी बढेर, जैकलजी मन्दिर,बारला हनुमानजी मंदिर सहित मन्दिरों में विशेष पूजा अर्चना कर शिखरों पर ध्वजा चढ़ाई एवं मन्दिरों में गादी चढ़वा ढोल बाजों जयकारों संग महिलाओं ने मंगल गीत एवं पुर्व में प्रातः हवन यज्ञ पंडित अवधेश महाराज द्वारा विधी विधान से समाज के कोटवाल नथाराम सोलंकी व जमादारी कानाराम काग सीरवी क्षत्रिय विकास समिति अध्यक्ष हिराराम परमार के नेतृत्व में भजन संध्या एक शाम आईमाताजी के नाम शानदार धार्मिक कार्यक्रम व महाप्रसादी का आयोजन हुआ
महाप्रसादी में लापसी, कड़ी,रामखीसडी का महानुभावों ने महाप्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर समाज के कोटवाल,जमादारी समिति अध्यक्ष पदाधिकारियों पोमाराम, ओटाराम परमार, गमनाराम मुलेवा, भोलाराम राठोड़, नेनाराम काग, अशोक गहलोत, जगाराम सोलंकी,जसाराम चौधरी, हिम्मत मल हाम्बड,घिसुलाल चौधरी, एवं नगरपालिका चेयरमैन भरत चौधरी, पुर्व चेयरमैन, इन्दु चौधरी, जगाराम चौधरी, लकममाराम चौधरी,बाबुलाल हाम्बड, धन्नाराम परमार, तेजाराम गहलोत, राजाराम चौधरी, रामलाल गहलोत, पेमाराम देवड़ा, चेनाराम सीरवी,भगाराम गहलोत चुन्नीलाल चौधरी सहित मन्दिरों के पुजारियों ने महाआरती की।
इस मौके पर समाज सेवीयो, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वजातिय महानुभावों सहित बाली गौडवाड महानुभावों ने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया एवं क्षेत्र में खुशाहाली भाईचारे की कामना करते हुए वर्ष गांठ मनाईं। यह जानकारी सीरवी क्षत्रिय विकास समिति मिडिया प्रभारी खेताराम महाराज ने दी

