• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अज्जू हत्याकांड का आठवां आरोपी गिरफ्तारः लंबे समय से चल रहा था फरार, दो अन्य आरोपियों की तलाश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-माउंट आबू के अज्जू हत्याकांड में पुलिस ने 8वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी 2 आरोपियों की तलाश है।

माउंट आबू के चाचा म्यूजियम चौराहे के कुछ दूर होटल सम्राट के निकट 13 मार्च करीब 11:30 बजे चाचा माजून चौराहे पर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इस घटना में धारदार हथियार से हुए हमले में अजय उर्फ अज्जू गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।

थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि अज्जू हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आठवें आरोपी विक्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्रम पश्चिमी राजस्थान सहित कई स्थानों पर अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग कर उसे हिरासत में लिया।

पुलिस ने इससे पहले इस मामले में दीपक कुमार उर्फ कालिया, पवन कुमार उर्फ शेर, समीर, हर्ष, साहिल, अश्विन और सागर डोडिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। गुरुवार को मुख्य अभियुक्त विक्रम उर्फ च्चछू की गिरफ्तारी हुई।मृतक के परिजनों ने दो दिन पहले ही पुलिस व प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी थी कि यदि इस आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर 14 मार्च को मुकदमा संख्या 31 में यह प्रकरण दर्ज किया था।

थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के अनुसार इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक ताराराम, सहायक उप निरीक्षक भवानी सिंह, साइबर सेल सिरोही की टीम, कॉन्स्टेबल चंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल जगदीश, कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल मुकेश की विशेष भूमिका रही।

Previous Post

देसूरी एसीबीईओ  ने जूणा के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर   दिए दिशा निर्देश

Next Post

सोजत रोड थाना अधिकारी कमला लौहार राजस्थान पुलिस दिवस पर सम्मानित, गाड़िया लोहार समाज में हर्ष की लहर

Next Post
सोजत रोड थाना अधिकारी कमला लौहार राजस्थान पुलिस दिवस पर सम्मानित, गाड़िया लोहार समाज में हर्ष की लहर

सोजत रोड थाना अधिकारी कमला लौहार राजस्थान पुलिस दिवस पर सम्मानित, गाड़िया लोहार समाज में हर्ष की लहर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page