• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोजत रोड थाना अधिकारी कमला लौहार राजस्थान पुलिस दिवस पर सम्मानित, गाड़िया लोहार समाज में हर्ष की लहर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0
सोजत रोड थाना अधिकारी कमला लौहार राजस्थान पुलिस दिवस पर सम्मानित, गाड़िया लोहार समाज में हर्ष की लहर

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह

सोजत रोड थाना अधिकारी कमला लौहार राजस्थान पुलिस दिवस पर सम्मानित, गाड़िया लोहार समाज में हर्ष की लहर

राजस्थान पुलिस दिवस के पावन अवसर पर सोजत रोड थाना अधिकारी कमला लौहार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया। जोधपुर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान IGP जोधपुर रेंज ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कमला को यह सम्मान उनके द्वारा क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस विभाग के प्रति अटूट समर्पण के लिए दिया गया है।
पिछड़े घुमंतू समाज की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा:
कमला लौहार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गाड़िया लोहार समाज में खुशी की लहर है। समाज के गणमान्य लोगों का कहना है कि उन्होंने न केवल पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है,

बल्कि वे विशेष रूप से पिछड़े घुमंतू समाज की उन बेटियों के लिए एक जीवंत उदाहरण और प्रेरणा स्रोत बनकर उभरी हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का सपना देखती हैं। उनकी यह सफलता वर्षों की कठिन मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश युवा गाड़िया लोहार समाज के मीडिया प्रभारी धन्नाराम गाड़िया लोहार रोहट ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। साथ ही क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और समाज के प्रबुद्धजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करते हुए इसे समाज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

Previous Post

अज्जू हत्याकांड का आठवां आरोपी गिरफ्तारः लंबे समय से चल रहा था फरार, दो अन्य आरोपियों की तलाश

Next Post

शिवगज-उथमण हाइवे पर ताला तोडकर रूपये चोरी का आरोपी गिरफ्तार, रूपये बरामद

Next Post

शिवगज-उथमण हाइवे पर ताला तोडकर रूपये चोरी का आरोपी गिरफ्तार, रूपये बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page