• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-कुत्तों से बचने के लिए दौड़ाई बाइक, खंभे से भिड़ीः युवक के हाथ-पैर टूटे, बच्चे के चेहरे पर आई चोटें; लोगों ने संभाला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में पीछे पड़े कुत्तों से बचने के चक्कर में स्पीड बढ़ाते ही बाइक बेकाबू हो गई। पोल से टकराई बाइक के परखच्चे उड़ गए और पार्ट्स टूटकर काफी दूर तक बिखर गए। वहीं बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरते ही अचेत हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला। एक के हाथ-पैर टूट गए, वहीं दूसरे के चेहरे पर चोटें आई हैं।

हादसा 14 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे रामदेव रोड पर बालाजी मंदिर के सामने हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुत्ते बाइक के पीछे भागते नजर आ रहे हैं।
1. कुत्तों से बचने के चक्कर में पोल से टकराई बाइक

पड़ोसी बाइक सवार पिंजरापोल गौशाला जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तीन-चार कुत्ते भौंकते हुए उनके पीछे दौड़ पड़े। कुत्तों से बचने के प्रयास में उन्होंने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।

2. बचाने के लिए दौड़े लोग, सूचना पर पहुंचे परिजन

बाइक पोल से टकराते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी। पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

3. घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, दोनों की हालत गंभीर

हादसे में रामदेव रोड स्थित रजत नगर निवासी परबतसिंह (18) और 12 साल का भावेश घायल हुए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए शहर के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया।

4. एक को फ्रैक्चर, दूसरे के चेहरे पर चोट

हादसे में परबतसिंह के पैर और कंधे में फ्रैक्चर हो गया, जबकि भावेश के चेहरे पर चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि इलाके में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और पहले भी कई वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं।

Previous Post

जालोर/विशनगड-ज्वेलरी-शॉप से चोरी के मामले में 4 पकड़ेः महिलाएं गहने दिखाने के बहाने उलझाती थी, कार भी जब्त की

Next Post

पाली-रात के अंधेरे में रास्ता बदलकर पहुंची पुलिसः बजरी माफिया में हड़कंप; डंपर कैंपर छोड़ भागे, 3 गिरफ्तार, वाहन जब्त

Next Post

पाली-रात के अंधेरे में रास्ता बदलकर पहुंची पुलिसः बजरी माफिया में हड़कंप; डंपर कैंपर छोड़ भागे, 3 गिरफ्तार, वाहन जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page