PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल पुलिस ने महिला के छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को पुलिस ने शांतिभंग में पकड़ा है।
सीआई राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- पादरा निवासी रामलाल सोलंकी को गुरुवार शाम भीनमाल में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई। आरोपी युवक की बोलेरो को पुलिस ने जब्त किया है।

