PALI SIROHI ONLINE
गर्ग समाज प्रतिभावान सम्मान समारोह 4 को निंबेश्वर महादेव फालना में
गुरु समाज जागृति मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग सिंदरली ने बताया कि समाज के कक्षा 6 से छात्र छात्राओं को ओर नवनियुक्त कर्मचारियों समाज की प्रतिभाओं का सम्मान हेतु दिनांक 4 जनवरी को निंबेश्वर महादेव गर्ग समाज धर्मशाला में प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है
जिसमें राजस्थान सरकार के सरकारी मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग ,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ,पूर्व मंत्री एवं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, एम एल गर्ग आई जी बी एस एफ,गर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणछोड़ गर्ग बांसवाड़ा ,निंबेश्वर महादेव ट्रस्ट अध्यक्ष जगत सिंह राणावत संत सानिध्य में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी महेश्वरानंद पूरी की महाराज ओर 1008 श्री महेन्द्रानंद गिरी जी महाराज गुड़ा मंगलियान के सानिध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम में गुरु समाज पांच परगना के साथ विभिन्न जगहों से समाज बंधु ओर विशिष्ट जन भाग लेंगे।कार्यक्रम की तैयारी में उपाध्यक्ष छगन लाल पालड़ी भरत गर्ग भीटवाडा,दिलीप नाना, मूलचंद बोया,हेमंत गर्ग सिंदरली, कैलाश गर्ग धनी आदि पदाधिकारी तैयारियों में जोर छोर से लगे हुए है

