PALI SIROHI ONLINE
जैसलमेर की ओर जाने वाली दो जोड़ी ट्रेनें आंशिक रद्द रहेगी
■ 6 व 10 जनवरी को साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट पोकरण से जैसलमेर के बीच आंशिक रद्द
■ 7 व 11 जनवरी को लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस आवागमन में श्री भादरिया लाठी तक ही होगी संचालित
■ राईका बाग-जैसलमेर रेलमार्ग पर होगा तकनीकी कार्य
जोधपुर।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन पर अस्थाई असर पड़ेगा। इस दौरान लिए जा रहे ब्लॉक के कारण इन ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड के जैसलमेर-थैयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाना है। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है,जिसके फलस्वरूप निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
■ ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
6 एवं 10 जनवरी को साबरमती से प्रस्थान कर पोकरण स्टेशन तक ही संचालित होगी। अतः पोकरण से जैसलमेर के मध्य ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
■ ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस
7 एवं 11 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण स्टेशन से संचालित की जाएगी अर्थात ट्रेन पोकरण से जैसलमेर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
■ ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस
7 एवं 11 जनवरी को लालगढ़ से प्रस्थान कर श्री भादरिया लाठी स्टेशन तक ही संचालित होगी। ट्रेन श्री भादरिया लाठी से जैसलमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
■ ट्रेन संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस
7 एवं 11 जनवरी को भादरिया लाठी से लालगढ़ स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात श्री भादरिया लाठी से जैसलमेर के मध्य ट्रेन आवागमन में आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अपनी गाड़ी की मौजूदा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

