PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी: आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आश्चर्यजनक परिणाम मिलेंगे। आपके संपकों का दायरा बढ़ सकता है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्तता भी बढ़ेगी।
वृष;शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : सामाजिक संपकों में बढ़ोतरी संभव है। आप नई दिशा में आगे बढ़ेंगे और अच्छी सफलता हासिल करेंगे। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक खर्च संभव है।
मिथुन शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा: बड़ी योजना की शुरुआत में धन की कमी महसूस करेंगे। लंबे समय से अटके काम आसानी से पूरे होंगे। रिश्तों में चल रहा गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक रहेगी।
कर्क शुभ अंक 7, शुभ रंग बादामी समस्या के निपटारे के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा का योग है। व्यापार में व्यावहारिक निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था में बदलाव संभव है।
सिंह;शुभ अंक 6, शुभ रंग भूराः आत्मविश्वास व सकारात्मक चिंतन प्रगति में सहायक रहेंगे। आपको पूरी सक्रियता से आगे बढ़ना होगा। युवाओं को अध्ययन में सफलता मिलेगी। लोगों से मेलजोल काम में निखार लाएगा।
कन्या;शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी धैर्य और चतुराई से बड़े संकट से बच सकते हैं। मित्रों के मतभेद दूर करने में सफल रहेंगे। नए संपर्क कॅरियर को नई दिशा देंगे। राजकीय मामले तनाव का कारण बन सकते हैं। साख बढ़ेगी।
तुला;शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग बेहतर सफलता पा सकते हैं। अटके कामों में तेजी आएगी। कार्यस्थल पर मतभेद उभरने से काम में परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक;शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। मुश्किल घड़ी में आप परिवार व मित्रों को अपने साथ पाएंगे। उलझे मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार से राहत महसूस करेंगे।
धनु;शुभ अंक 8, शुभ रंग बादामी : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। आपके व्यवहार में बदलाव का बड़ा प्रभाव होगा। नए काम में पूंजी निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे। निजी यात्रा संभव है।
मकर;शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी : वैचारिक आदान-प्रदान से मुश्किल काम आसानी से पूरे होंगे। आत्मविश्वास से जिस काम की शुरुआत करेंगे, सफलता मिलेगी। आपके फैसलों का दीर्घकालीन प्रभाव होगा। नए सौदे हाथ आएंगे।
कुंभ;शुभ अंक 6, शुभ रंग काला: लंबे समय से चल रहे विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं। कार्यस्थल पर तालमेल बैठाकर चलें। कारोबारी संपकों का लाभ मिलेगा। किसी से किया वादा पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी : आपकी पहल से बड़े विवाद का समाधान हो सकता है। कार्यस्थल पर शक्तिप्रदर्शन करना पड़ सकता है। कामकाज में आ रहे अवरोध दूर हो सकते हैं जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।
ل
