
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। मांगलिक खर्च की संभावना है। धार्मिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सफर में सावधानी बरतें।
वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा: आप पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता की संभावना बनेगी। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। नई योजनाएं प्रारंभ होंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मिथुन : शुभ अंक १, शुभ रंग बादामी : नया काम शुरू करने की बजाय जो चल रहा है उसे संभालें, लाभमें रहेंगे। अनुभवी लोगों की मदद से उलझनें सुलझ सकती हैं। पुराना कर्ज तनाव का कारण बन सकता है।
कर्क : शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी नए व्यापार की शुरुआत में परेशानी हो सकती है। निजी कामों के सिलसिले में यात्रा संभव है। कार्यस्थल पर गोपनीयता बनाए रखें। संबंधों में गलतफहमी बढ़ सकती है। धैर्य रखें।
सिंह : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा: अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर लेंगे। व्यापारिक फैसलों में अनुभवी लोगों से सलाह लें। कॅरियर के संबंध में संतान पर अपने विचार थोपने से बचें। महत्वपूर्ण कार्यों में देरी संभव है।
कन्या : शुभ अंक 9, शुभ रंग कत्थई : युवा भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान के भाग्योदय से खुशी होगी। धीमी शुरुआत के बावजूद कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है। यात्रा कार्यक्रम स्थगित होने का मलाल रहेगा।
तुला : शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे। जोड़-तोड़कर निजी काम निकलवा लेंगे। विरोधियों की चाल का पता चलने से नुकसान से बच जाएंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक : शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला: आप पूरे जोश के साथ काम करेंगे और लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। बेहतर बदलाव के लिए कार्ययोजना में आंशिक बदलाव संभव है। राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल : सामूहिक कामों में जल्दबाजी की बजाय धैर्य से निर्णय लेने से सबका सहयोग मिलेगा। आय-व्यय में तालमेल के अभाव से परेशानी हो सकती है। दौड़धूप के चलते सेहत बिगड़ सकती है।
मकर : शुभ अंक 8, शुभ रंग चॉकलेटी नई जिम्मेदारी आने से दौड़धूप बढ़ सकती है। पारिवारिक उत्सवों का आयोजन प्रसत्रतादायी रहेगा। मेहनत के बावजूद निजी काम करवाना मुश्किल होगा। राजकीय मामले सुलझेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी: अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकते हैं। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी। यात्रा में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट जारी रहेगी।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला परिवार का साथ मुश्किल समय में हिम्मत देगा। झूठ बोलकर खुद की मुश्किल बढ़ा लेंगे। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर बदलाव की संभावना बनेगी।