• April 13, 2026

खांबल में आम्बेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़ा, सदर थाने में केस दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही जिले के खांबल में आम्बेडकर जयंती से दो दिन पहले शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने गांव में लगी आम्बेडकर की मूर्ति का एक हाथ तोड़ दिया। इस घटना से लोगों ने रोष व्यक्त किया। रविवार सुबह लोगों को जैसे ही घटना का पता चला, लोग एकत्रित हो गए तथा रोष जताया।

सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लोगों ने मूर्ति स्थल के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और आगामी जयंती से पहले खंडित मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति स्थापित करने की मांग की। मामले को लेकर सदर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

You cannot copy content of this page