• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाकाबंदी तोड़ भागी कार तो टायर फोड़कर रोका, डोडापोस्त से भरी कार जब्त बड़गांव में थी नाकाबंदी, 1 गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर/बड़गांव-जालोर जिले में एएनटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 240.390 किलो डोडा जब्त किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार एएनटीएफ चौकी जालोर को सूचना मिली थी कि गुजरात की ओर से एक सफेद रंग की क्रेटा कार रानीवाड़ा होते हुए सांचौर की तरफ आ रही है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ है। इस पर टीम ने सरहद बड़गांव क्षेत्र में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी और तेज गति से भगा दी। टीम ने पीछा करते हुए टायर ब्रेकर की मदद से कार के टायर फोड़ दिए, बावजूद इसके आरोपी करीब 1-2 किलोमीटर तक गाड़ी भगाते रहे। आखिरकार टीम ने कोकार को घेर लिया। मौके पर पहुंचे तो आरोपी वाहन छोड़कर भागने लगे। टीम ने प्रवीण उर्फ पिंटू (30) पुत्र रघुनाथराम निवासी नया वाड़ा, थाना बागोड़ा, जिला जालोर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा पेड़-पौधों बर का फायदा उठाकर फरार हो गया। बाद में स्थानीय पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और जब्त मादक पदार्थ के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

3 हजार किलो से ज्यादा डोडा सिर्फ जालोर व बाड़मेर में पहुंचने से पहले ही पकड़ा

एएनटीएफ के गठन के बाद से अब तक राज्य भर में कुल 10,550 किलो डोडा पकड़ा जा चुका है। इसमें से 9 कार्रवाई में 12 कार्रवाई में 3 हजार किलो से ज्यादा अवैध डोडा चूरा सिर्फ जालोर व बाड़मेर में पहुंचने से पहले ही पकड़ा गया है। लगातार कार्रवाई के बाद अब तस्करों ने राज्य के भीतर के रास्तों की शुरू बजाय गुजरात होकर तस्करी कर दी है। चित्तौड़गढ़ से यह खेप भी गुजरात के रास्ते पहुंची है। हालांकि गुजरात के रास्ते तस्करी की खेप पर यह पहली कार्रवाई है।

Previous Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

खांबल में आम्बेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़ा, सदर थाने में केस दर्ज

Next Post
खांबल में आम्बेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़ा, सदर थाने में केस दर्ज

खांबल में आम्बेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़ा, सदर थाने में केस दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page