PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बुधवार रात को बीच सड़क बाइक असंतुलित होने से उस पर सवाल माता-पिता और उनकी दो बेटियां उछलकर नीचे गिर गई। इस हादसे 9 साल की बेटी की मौत हो गई वही तीन जने घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतका की बॉडी मॉर्च्यूरी में करवाई। आंखों के सामने बेटी की मौत होने से घायल पति-पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
मारवाड़ जंक्शन थाने के SHO भारत सिंह ने बताया कि हादसा बुधवार शाम को आऊवा गांव के निकट सुकड़ी नदी की रपट पर हुआ। बाइक अज्ञात कारण से असंतुलित हो गई। जिससे उस पर सवार दूदोड़ गांव निवासी 40 साल का अचलाराम पुत्र बुधाराम भील, उसकी 35 साल की पत्नी तीजादेवी, 3 साल की बेटी खुशी और 9 साल की बेटी दरिया देवी नीचे गिरकर घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने 9 साल की दरिया देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जो उसके मौत का कारण बनी। पुलिस ने बॉडी मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाई।
तीनों घायल का उपचार जारी
हादसे में घायल हुए अचलाराम, उसकी पत्नी तीजादेवी और 3 साल की बेटी खुशी को इलाज के लिए रात को ही पाली रेफर किया। तीनों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार जारी है।
ससुराल से आते वक्त हुआ हादसा
घायल तीजादेवी ने बताया कि सोजत सिटी में उसका ससुराल है। वह अपने परिवार के साथ ससुराल गई थी। बाइक से वापस आते समय यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में वह बेहोश हो गई। ऐसे में पता नहीं चला कि किसी वाहन से बाइक टकराई या मवेशी आने से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि वे आऊवा के पास कृषि कुंए पर खेती का काम करते है।
